घर बैठे Voter ID में ऑनलाइन सुधार कर सकते है बहुत आसान तरीके से Voter ID में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं वोटर आईडी सुधारने के लिए इस लिंक http://www.nvsp.in पर जाना होगा । इसके बाद फॉर्म 8A को सेलेक्ट करते ही एक नया टैब ओपेन होगा जहां आपको एक फॉर्म दिखाई देगा उसमें अपना नाम, पता, राज्य, निर्वाचन क्षेत्र और नए पते को भरें। फिर वर्तमान पते से जुड़ा एक डॉक्युमेंट अपलोड करेंं। जैसे- आधार कार्ड, बैंक का पासबुक या कोई आधिकारिक डॉक्युमेंट। इसके बाद एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने एप्लिकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। वहीं सरकार द्वारा वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपके नए पते पर वोटर आईडी भेज दिया जाएगा। राजस्थान में लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है और इसी के साथ Voter ID बनने शुरू हो गए हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो रहते बाहर है और आईडी पर पता घर का होता है, जिसकी वजह से उन्हें वोट डालने में दिक्कत होती है। कई बार ऐसा होता है कि वोटर आईडी पर नाम, पता या फिर फोटो गलत हो जाता है जिसकी वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसा सरल तरीका बताएंगे ...