नरेगा कार्य के लिए आवेदन
कार्य के लिए आवेदन: आवेदन कैसे करें? आवेदन लिखित रूप में दिया जाना चाहिए और इसमें रोजगार कार्ड की पंजीकरण संख्या, जिस तारीख से रोजगार की आवश्यकता है और रोजगार के आवश्यक दिनों की संख्या को शामिल करना चाहिए। इस आवेदन में घर के उन वयस्क सदस्यों का नाम, जो अकुशल शारीरिक श्रम करने को तैयार हैं, भी शामिल करना चाहिए और उनकी उम्र, लिंग और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के स्तर का विवरण भी दर्ज करना चाहिए। आवेदन कहां करें? कार्य के लिए आवेदन आमतौर पर ग्राम पंचायत को प्रस्तुत करना चाहिए। एक व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पंजीकरण के लिए मौखिक अनुरोध कर सकता है। पंजीकरण का समय क्या है? स्थानीय ग्राम पंचायत अधिकारी को सादे कागज पर किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। विस्थापित परिवारों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देशय से, ग्राम पंचायत कार्यालय में वर्ष भर में कार्य घंटों के दौरान पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। लक्षित दर्शक कौन हैं? ग्रामीण घर जिनका वयस्क सदस्य स्वयंसेवक के तौर पर अकुशल शारीरिक श्...